फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घर से लापता शख्स का शव स्कूल के पीछे मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव निवासी रामध्यान चौहान (50) का शव बृहस्पतिवार को गौरा स्थित एक निजी स्कूल के पीछे खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वह बुधवार को घर से बिना बताए निकल गए थे, जिसके बाद परिजन उनकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर किसी ग्रामीण ने खेत में शव पड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में परिजन भी पहुंच गए और शव की पहचान राम ध्यान चौहान के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू की, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम करने से इनकार कर रहे थे। पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें