फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फ्लाइट न चलने से नहीं आ पा रहा शव

Tue, 10 Mar 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बखरा। चार वर्ष पूर्व रोजी-रोटी कमाने सऊदी अरब गए ग्राम पथरहट निवासी सुरेंद्र कुमार (35 वर्ष) पुत्र संत सनेही दास की 22 फरवरी को एक हादसे में वहीं मौत हो गई। घरवाले शव लाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हवाई सेवा बाधित होने के चलते शव नहीं आ पा रहा है। जानकारी के अनुसार पथरहट गांव निवासी सुरेंद्र कुमार फरवरी 2022 में सऊदी अरब गए थे।
विज्ञापन

वह जद्दा शहर की एक कंपनी में भारी वाहन चलाते थे। 22 फरवरी की रात कंपनी में काम करते समय लोहे का भारी शटर अचानक उसके सिर पर आ गिरा। जिससे मौके पर ही उसकी तत्काल मौत हो गई। 23 फरवरी की सुबह उसके एक मित्र ने फोन से परिवार वालों को इस हादसे जानकारी दी। सुरेंद्र का छोटा भाई शशिमणि भी सऊदी अरब में है। सुरेंद्र कुमार की मौत से पिता संत सनेही दास, पत्नी शांति देवी, उनके मासूम बच्चे सोनम, शालू, दिव्या तथा पांच वर्षीय पुत्र सुबोध रत्न सहित आने परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें