गौरी बाजार। रोजी-रोटी के लिए विदेश कमाने गए एक अधेड़ व्यक्ति का शव बुधवार की शाम घर पहुंचा। शव देखते ही पूरा परिवार गमगीन हो गया। क्षेत्र के ग्राम कटाई निवासी रामप्रवेश निषाद45 वर्ष पुत्र रामवृक्ष निषाद परिवार के भरण-पोषण के लिए एक वर्ष पूर्व दुबई कमाने गए थे। 18 दिसंबर को उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि एक कंपनी में काम करते समय उनको सीने में अचानक दर्द उठा। वहां मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पत्नी कौशल्या देवी सहित परिजन शव देखते ही रोने-चिल्लाने लगे। संवाद