फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

Wed, 24 Dec 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। विद्युत उपकेंद्र बघौचघाट में क्षमता वृद्धि के कार्य के तहत गुरुवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उपकेंद्र पर 10 एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने के कारण गुरुवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। विद्युत उपकेंद्र बघौचघाट के अवर अभियंता अमित कुमार भदौरिया ने बताया कि क्षेत्र में भविष्य में बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाई जा रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समयावधि में होने वाली बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें