फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ब्लॉक से थमी ट्रेनों की रफ्तार....वैशाली, शहीद समेत कई ट्रेनें लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/भटनी। देवरिया से नूनखार स्टेशन के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के ब्लॉक के चलते बुधवार को कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। ब्लॉक लिए जाने के कारण वैशाली सुपरफास्ट को भटनी जंक्शन पर करीब आधे घंटे तक रोकना पड़ा था। शहीद एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेनें भी देर से चलीं। यातायात ब्लॉक, लेटलतीफी, डायवर्जन और निरस्तीकरण से पूरे दिन यात्री परेशान रहे। कुछ ट्रेनों के भटनी से गोरखपुर के बीच निरस्त होने से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

रेलवे यात्री सुविधा बढ़ाने व सुरक्षा को लेकर दो दिनों का ब्लॉक लिया है। देवरिया से नूनखार रेलवे स्टेशन के बीच सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे के बीच कई बार रुक-रुक कर ब्लॉक लिया गया, जिससे ट्रेनों को बीच-बीच में रोका गया। वैशाली सुपरफास्ट को भटनी स्टेशन पर करीब आधे घंटे तक रोका गया, जबकि बाघ एक्सप्रेस को बैतालपुर स्टेशन पर लगभग एक घंटे तक खड़ा रखा गया। इस वजह से ललितग्राम-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस चार घंटे, काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस ढाई घंटे, अयोध्या कैंट-प्रयागराज विशेष गाड़ी चार घंटे, कामाख्या-गोमतीनगर एक्सप्रेस तीन घंटे, न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर कर्मभूमि एक्सप्रेस ढाई घंटे और मुंबई-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से देवरिया सदर और भटनी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ब्लॉक के कारण ट्रेनों के डायवर्जन, निरस्तीकरण और लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन पूर्व की तरह हो जाएगा।


बोले यात्री...
ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग के कार्य के चलते ट्रेनों के बार-बार रुकने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। उन्होंने बताया कि अचानक ट्रेन को अलग-अलग स्टेशनों पर लंबे समय तक खड़ा कर दिया गया, जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। कई यात्रियों की आगे की कनेक्टिंग ट्रेनें भी छूटने की आशंका बनी रही।
विज्ञापन

राजीव गुप्त, यात्री।

इन दिनों सहालग का समय चल रहा है। एक शादी समारोह में शामिल होने देवरिया जाना था। ट्रेनों के लेटलतीफी से काफी देरी से पहुंचना पड़ेगा। हालांकि यात्री सुविधा बढ़ाने के लिए अगर ब्लॉक लिया गया है तो दो दिन दिक्कत बर्दाश्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- प्रभु वर्मा, यात्री।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें