फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संविधान को खत्म करना चाहती है भाजपा सरकार

Fri, 30 May 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को शहर के भीखमपुर रोड स्थित एक मैरिज हॉल में संविधान बचाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
मुख्य अतिथि युवक कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद्र यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार संविधान को खत्म कर देना चाहती है, मगर कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारा संविधान दुनिया के श्रेष्ठ संविधानों का अध्ययन कर पूरे विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान बनाया गया। संविधान को डॉ. भीमराव आंबेडकर और डॉ. राजेंद्र प्रसाद जैसे महापुरुषों ने मिलकर बनाया है।
जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लगातार राष्ट्र निर्माण का काम किया है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पूरी मजबूती से संविधान की रक्षा के लिए खड़ा है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता जानता है कि देश को आजादी दिलाने में पार्टी के नेताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, बिस्मिल्लाह लारी, राघवेंद्र सिंह राकेश, शहर अध्यक्ष मिर्जा खुर्शीद अहमद, पूर्व शहर अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्रा, आनंद श्रीवास्तव सोनू, नागेंद्र शुक्ला, सुभाष राय आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें