सूचना पर पहुंची मदनपुर पुलिस, खंगाल रही फुटेज
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। मदनपुर थाना क्षेत्र के बरांव चौराहे पर सोमवार की देर शाम चारपहिया वाहन से कुछ मनबढ़ों के असलहा लहराने की बात सामने आ रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज आदि खंगाल रही है। शाम करीब साढ़े सात बजे चारपहिया वाहन से चौराहे के रास्ते कुछ मनबढ़ असलहा लहराते हुए महेन और दोबारा मदनपुर की ओर गए। सूचन पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक मनबढ़ निकल लिए थे। मनबढ़ों के असलहा लहराने को लेकर दुकानदार सकते में हैं। थानाध्यक्ष मदनपुर महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला जा रहा है। यदि असलहा लहराया गया है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।