फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राजस्व व पुलिस टीम के सामने मनबढ़ों ने मैरिज हाल में की तोड़फोड़

Thu, 23 Mar 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मैरेज हाल में तोड़फोड़ करते लोग
विज्ञापन
विवादित भूमि की पैमाइश करने पहुंची थी टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। विवादित भूमि की पैमाइश करने पहुंची पुलिस व राजस्व विभाग की टीम के सामने एक पक्ष के लोगों ने जमकर उपद्रव मचाया। इसी दौरान मनबढ़ों ने मैरिज हॉल में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। इससे कई लोग चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंचे कोतवाल दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आए। उनसे पूछताछ की गई। वहीं मैरिज हाल के संचालक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के हरैया वार्ड निवासी अजय कुमार विश्वकर्मा ने कोतवाली थाना क्षेत्र के औरंगाबाद अपनी भूमि पर एक मैरिज हाल बनवाया है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार डॉ. भागीरथ सिंह पुलिस बल के साथ उनके मैरिज हाल के पास पहुंचे और बिना किसी को सूचना दिए बगल की एक विवादित भूमि की पैमाइश करानी शुरू कर दी। इसी बीच मौके पर पहुंचे दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके मैरिज हाल पर पथराव करना शुरू कर दिया। इससे मैरिज हाल का शीशा व मुख्य गेट टूट गया। वहीं पैमाइश के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम तमाशाबीन बनी रही। इसकी सूचना मिलते ही आनन-फानन कोतवाल मौके पर पहुंचे। वह विवाद कर रहे दोनों पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली आ गए। वहीं मैरिज हाल के संचालक अजय कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नायब तहसीलदार डॉ. भागीरथ सिंह ने बताया कि एक पक्ष से बार-बार शिकायत पत्र मिल रही थी। इसके चलते राजस्व विभाग और पुलिस टीम मौके पर गई थी। इसी बीच कुछ लोगों ने वहां उपद्रव करना शुरू कर दिया। मैरेज हाल का शीशा टूटा है। उपद्रव करने वालों को कोतवाली में बैठाया गया है। उन पर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें