फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बैनर विवाद में सोशल मीडिया पर घमासान

Fri, 26 Sep 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

रुद्रपुर के पुराना चौक पर शिवाजी और मुगलों के बैनर विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियों से तनाव फैल गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट में केस दर्ज कर कार्रवाई की है। सुरक्षा के लिए चौक पर पुलिस पिकेट तैनात की गई है।
विज्ञापन
पुराना चौक पर दोबारा विवादित बैनर लगाते युवक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। नगर के पुराना चौक पर बैनर विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर घमासान मचा है। फेसबुक पर शिवाजी और मुगलों को लेकर वार पलटवार के बीच कुछ लोगों ने महापुरुषों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इससे एक वर्ग नाराज होकर एक युवक पर आईटी एक्ट में केस दर्ज कराया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर चालान कर दी है।
तीन दिन से पुराना चौक पर मुगल और शिवाजी को लेकर लगे विवादित बैनर के कारण तनाव बना है। लोग सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे पर धर्म और जाति के नाम राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस के बैनर उतरवाने के बाद दोबारा लगाने और सोशल मीडिया पर बैनर विवाद ट्रेंड करने से पुलिस की परेशानी बढ़ गई है। तनाव को देखते हुए विवादित बैनर के पास पुराना चौक पर स्थयी रूप से पुलिस की पिकेट लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम ने पुराना चौक का नाम बदलकर शिवाजी चौक रखने का एलान कर दिया। यह बात सोशल मीडिया पर आते ही फेसबुक पर जय भवानी-जय शिवाजी ट्रेंड करने लगा। लोग अपनी प्रोफाइल का डीपी बदलकर शिवाजी महाराज का फोटो लगाने लगे। फेसबुक पर रामलक्षन निवासी एक शख्स ने राणा सांगा पर विवादित पोस्ट कर दिया। इससे क्षत्रिय समाज के लोगों ने थाने में आपत्ति दर्ज कराई।
मामले में पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया है। वहीं एक-दूसरे युवक ने मोहम्मद साहब पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर पोस्ट डाला।
इससे उस समुदाय से जुड़े लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोपी का पोस्ट और फोटो देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें