फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण का मतदान आज

Fri, 04 Dec 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे चरण के विकास खंडों में मतदान संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियों की रवान हुईं और मतदान स्थल पर देर शाम तक पहुंच गई। शनिवार को सुबह सात बजे से शाम 4.30 बजे तक मतदान चलेगा।सलेमपुर, भाटपाररानी, बनकटा और भटनी में ग्राम पंचायत और सदस्य पद के लिए मतदान पांच दिसंबर को होगा। शुक्रवार देर शाम तक अपने मतदान केंद्रों पर पहुंची पोलिंग पार्टियों के कर्मचारी चुनाव की तैयारियों में जुट गए। बैलेट पेपर को बारीकी से जांचा परखा, मोहर, इंक और मतदान केंद्र स्थल की कमियों को देखा। भाटपाररानी प्रतिनिधि के अनुसार जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार शुक्रवार को दोपहर एक बजे दल बल के साथ पहुंचे। रिटर्निंग अधिकारी इंजीनियर सीपी सिंह से जानकारी हासिल की। इसके बाद मतदान कार्मिकों से बात किया। उनसे समस्याओं के बारे में पूछा। इसके बाद उनका काफिला बनकटा के लिए रवाना हो गया। करीब दो बजे बनकटा ब्लॉक मुख्यालय पहुंची।  रिटर्निंग अधिकारी मनोज कुमार मिश्र ने पोलिंग पार्टी के बारे में पूछा। इसके बाद बार्डर के इलाकों में भ्रमण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें