फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रचार थमा, मतदान कल

Thu, 03 Dec 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे चरण के विकास खंडों में मतदान पांच दिसंबर को होगा। यहां पर 305 ग्राम प्रधान पद के लिए 2022 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मतदान को संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टी की रवानगी शुक्रवार को होगी। जो देर शाम तक अपने आवंटित मतदान केंद्र पर पहुंच जाएंगी। भाटपाररानी, बनकटा, सलेमपुर और भटनी ब्लॉक में बृहस्पतिवार की शाम को प्रचार-प्रसार थम गया। इन विकास खंडों में पांच दिसंबर को सुबह सात बजे से मतदान का दौर शुरू होगा, जो शाम 4.30 बजे तक चलेगा। 305 ग्राम पंचायतों के लिए 2022 प्रत्याशियों के बीच मतदान होना है।  सलेमपुर में 92 ग्राम प्रधान पद के लिए 636 उम्मीदवार, भाटपाररानी में 67 ग्राम प्रधान पद के लिए 450 प्रत्याशी, बनकटा में 75 ग्राम प्रधान पद के लिए 430 प्रत्याशी, भटनी में 71 ग्राम प्रधान पद के लिए 506 और चुनावी मैदान में है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें