देसही देवरिया। क्षेत्र में छह प्रमुख संपर्क मार्गों का विशेष मरम्मत कार्य कराए जाने के लिए शासन स्तर से धन जारी हो गया। यह सभी मार्ग जर्जर हो गए थे। टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद जल्द निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इससे लोगों ने खुशी है।
स्थानीय विधायक और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की पहल पर निर्माण खंड, लोक निर्माण विभाग से देसही देवरिया-सोनहुला रामनगर मुख्य संपर्क मार्ग का 14.23 लाख रुपये की लागत से, बैजनाथपुर मदरापाली बुलाकी मार्ग 6.44 लाख रुपये से, बरवा मीरछापर मार्ग 15.50 लाख रुपये से, जिगनी राजा मार्ग से मस्जिद होते हुए देसही देवरिया मुख्य संपर्क मार्ग 28 लाख रुपये से, महुआडीह-बेलवा बाजार मुख्य संपर्क मार्ग 26.15 लाख रुपये से, बलटिकरा-सवरेजी मुख्य संपर्क मार्ग 30.34 लाख रुपये की अनुमानित लागत से इन मार्गों का जल्द विशेष मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा। इन जर्जर मार्गों के बनाए जाने से राहगीरों को विशेष सहूलियत मिलेगी।