बघौचघाट। प्रदेश के कृषि मंत्री व पथरदेवा विधायक सूर्य प्रताप शाही ने आंबेडकर वार्ड में बनाए गए छठ घाट, बघौचघाट और पकहा में छठ पूजा की तैयारियों का शनिवार को जायजा लिया।
विज्ञापन
उन्होंने घाटों की साफ-सफाई का कार्य तेज गति से पूरा करने तथा पूरे परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर पंचायत कर्मियों को घाट पर मौजूद रहने का निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। संवाद