फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीओ से दुर्व्यवहार करने वालों की गिरफ्तारी की मांग

Tue, 12 Jan 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी के एडीओ पंचायत से दुर्व्यवहार करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। कर्मचारियों ने ब्लॉकों में तालाबंदी कर दूसरे दिन मंगलवार को भी धरना दिया।
विज्ञापन


 कर्मचारियों ने बुधवार को ब्लॉकों के साथ ही विकास भवन में भी तालाबंदी का निर्णय लिया है।

राज्य कर्मचारी संघर्ष समिति के आह्वान पर देवरिया सदर ब्लॉक में कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखा।

कर्मचारी नेता गिरीश कुमार दुबे, जिलाध्यक्ष रामअधार उपाध्याय, अंजनी कुमार सिंह समेत तमाम कर्मचारी धरने पर बैठे रहे।

 ग्राम्य विकास मिनिस्टीरियल एसोसिएशन ने ब्लॉकों के साथ विकास भवन में तालाबंदी का एलान किया।

 अध्यक्ष अजय कुमार सिंह और मंत्री निर्भय नारायण सिंह ने डीएम को पत्र भेजकर जानकारी दी है।

सलेमपुर कार्यालय के मुताबिक, भटनी, सलेमपुर, लार और भागलपुर ब्लॉक कार्यालय में ताला बंद कर कर्मचारियों ने अपनी आवाज बुलंद की।

 सलेमपुर ब्लॉक पर कर्मचारी नेता ओमकार ओझा ने कहा कि भटनी पुलिस ॅआरोपियों को गिरफ़्तार करने से कतरा रही है।

 इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी नागेश प्रताप सिंह,  विष्णु प्रकाश सिंह, चंद्रगुप्त, दिनेश तिवारी, संजय कुमार, चन्द्रप्रकाश  सिंह, आजाद राय, नित्यानंद कुशवाहा, सुरेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें