फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हफ्ते बाद ही चीनी मिल में पेराई बंद

Tue, 12 Jan 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापपुर चीनी मिल के ब्वॉयलर में लीकेज होने से मंगलवार को दोपहर बाद गन्ने की पेराई बंद हो गई है। इसको लेकर किसानों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ने की खरीद प्रभावित होने की आशंका है। मिल के ब्वॉयलर के ठीक होने में 24 घंटे का समय लगने की उम्मीद है।
प्रतापपुर चीनी मिल में पांच जनवरी से गन्ने की पेराई शुरू हो गई थी। चीनी मिल चले अभी एक सप्ताह भी नहीं बीता कि तकनीकी गड़बड़ी आ गई।

 दोपहर बाद एक बजे ब्वॉयलर में लीकेज आ गया। इसके चलते चीनी मिल में पेराई बंद हो गई। चीनी मिल औसतन 3000 से 3500 क्विंटल गन्ने की पेराई प्रतिदिन कर रही थी।

अब तक 1.47 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हुई है। जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम ने बताया कि ब्वॉयलर में लीकेज होने से पेराई ठप हो गई है।

ब्वॉयलर ठंडा होने में आठ घंटे का समय लगता है। ऐेसे में बुधवार को 12 से एक बजे तक गड़बड़ी ठीक होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें