भलुअनी कस्बा में मोनू की हत्या के बाद दरवाजे पर जमी पुलिस
बरहज। भलुअनी कस्बे के गांधीनगर निवासी मनीष उर्फ मोनू सिंह की हत्या की साजिश आरोपियों ने पहले से रच रखी थी। बृहस्पतिवार की देर रात आरोपी उसी सड़क पर बाइक लगाकर खड़े थे, जिधर से उसे घर लौटना था। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने मोनू की बाइक रोककर गाड़ी से खींचकर सड़क से कुछ दूर पर बने शौचालय में ले गए थे। जिस जगह उस पर चाकू से हमला किया गया। वारदात स्थल पर जमीन खून से सनी हुई थी।
बताया जा रहा है कि दो बाइक पर चार की संख्या में सवार आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मृतक के दरवाजे से राम-नाम सत्य है कहते हुए भाग निकले थे। रात से ही कस्बा पुलिस छावनी में तब्दील हो गई। अधिकारियों का आना-जाना भी लगा रहा।
-
एक सितंबर को भी चाकू लेकर दौड़ाया था
मनीष उर्फ मोनू सिंह की हत्या से हर कोई हतप्रभ है। मोनू के भाई उपेंद्र सिंह का कहना है कि एक सितंबर को चाईना अंसारी और अंबुज विश्वकर्मा हत्या के नीयत से मोनू को चाकू लेकर दौड़ा लिए थे। पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया गया था। दलाल के प्रभाव में आकर पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इस
गैंग 149 का सरगना है चाइना अंसारी
भलुअनी कस्बे के जयप्रकाश नगर निवासी चाइना अंसारी न गैंग149 का सरगना बताया जा रहा है। उस पर स्थानीय थाने में विभिन्न मामलों में प्राथमिकी दर्ज होने की भी बात सामने आ रही है। रफ्तार गैंग की तरह चाइना के टीम में दर्जनों युवक शामिल हैं, जो दहशत फैलाने के लिए सोशल प्लेटफाॅर्म का सहारा लेते हैं।