देवरिया। गोरखपुर एक निजी बैंक की शाखा से लोन लेकर स्कूटी लेने वाली एक युवती जालसाजी का शिकार हो गई। उसने करीब छह माह तक किस्त जमा किया। इसके बाद कुछ परेशानी आ गई तो वह एक से दो किश्त नहीं जमा कर सकी। इसी बीच खुद को बैंक का स्टॉफ बताकर चार से पांच अज्ञात व्यक्तियों के साथ पहुंचा एक शख्स उसका स्कूटी लेकर चला गया। इसके बाद किस्त का पैसा देने के बाद स्कूटी देने की बात कही। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस को दिए गए तहरीर में शहर के लंगड़ी देवरिया निवासी अंजली शर्मा पुत्री कृष्णमुरारी ने कहा कि मार्च 2024 में फाइनेंस से स्कूटी ली। एक शख्स बैंककर्मी बता स्कूटी लेकर चला गया।