फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: यौन शोषण का आरोपी दे रहा चकमा, पुलिस पर उठ रहे सवाल

Thu, 10 Apr 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। यौन शोषण के 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी जिला पंचायत सदस्य के पति मनोज कन्नौजिया को पुलिस खोज ही नहीं पा रही है। जबकि केस दर्ज हुए 15 दिन गुजर चुके हैं।
कोर्ट से गैर जमानती वारंट भी जारी है। एसपी विक्रांत वीर ने गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत कई टीमें लगा रखी हैं। इसके बावजूद उसके हत्थे न लगना पुलिस की कार्यशौली पर सवाल खड़ा कर रही है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस केस दर्ज होने वाले दिन 26 मार्च से ही होटल के दो मैनेजरों को हवालात में डाले हुए है। जबकि आरोपी की जिला पंचायत सदस्य पत्नी और उसके साले को एक दिन कोतवाली बैठाने के बाद छोड़ दिया।
इससे शहर के अन्य होटल संचालकों में आक्रोश है। आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़िता का परिवार भय के साए में जी रहा है। उनका आरोप है कि केस उठाने के लिए उनपर दबाव डाला जा रहा है। धमकियां दी जा रही है।
उधर, आरोपी ने खुद के बचाव के लिए हाईकोर्ट इलाहाबाद में याचिका दाखिल कर रखी है। उसने याचिका में कहा है कि राजनीतिक साजिश के तहत उसे फंसाया जा रहा है।
सोमवार को हाईकोर्ट में मामले के विवेचक और सदर कोतवाल दिलीप सिंह पक्ष रख चुके हैं। इसके बाद न्यायाधीश ने अगली तारीख पर सुनवाई करने की बात कही। ऐसे में कोर्ट से राहत मिलता न देख आरोपी की बेचैनी और बढ़ गई। सेलमपुर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले जिला पंचायत सदस्य के पति मनोज कन्नौजिया पर छह मार्च को रिश्ते की 17 वर्षीय बहन को टॉफी में नशीली दवा खिलाकर देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में यौन शोषण करने का आरोप है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर सदर पुलिस ने 26 मार्च को आरोपी पर पाॅस्को एक्ट और दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शुरुआती दौर मेंं पुलिस की सक्रियता से लगा था कि जल्द आरोपी पुलिस के शिकंजे में होगा। आरोपी पर दबाव बनाने के लिए पुलिस ने उसकी पत्नी और साले को भी उठाया था। होटल के दो मैनेजर भी उठाए गए थे। जबकि इस मामले की मॉनिटरिंग एसपी विक्रांत वीर खुद कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें