फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुलिस को चकमा दे रहा आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट पहुंचा

Mon, 08 Sep 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती की खुदकुशी का मामला :
विज्ञापन

- प्रेम जाल में फंसाकर पहले बनाया शारीरिक संबंध, फिर अश्लील तस्वीर बनाकर करता था ब्लैकमेल

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। 10 दिन पहले मनबढ़ युवक की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवती ने खुदकुशी कर ली थी। युवती की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक पर बेटी को खुदकुशी के लिए उकसाने, जान से मारने की धमकी और एसी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया था। सीओ ने जांच भी शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी विक्रांत वीर ने कोतवाली पुलिस, एसओजी टीम के अलावा कई टीमें लगाईं। इस मामले में राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी से वार्ता की थी। इसके बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
पुलिस ने लगातार आरोपी के कई ठिकानों पर दबिश दी, मगर पुलिस के हाथ उसका कोई सुराग नहीं लगा। उधर, आरोपी पुलिस की सक्रियता को देखते हुए उच्च न्यायालय पहुंच गया और अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए अपील की। इसकी जानकारी पुलिस को तब हुई जब सीओ दफ्तर उसका कागजात पहुंचा। हालांकि, सीओ दफ्तर से उसे आरोपी बताते हुए उच्च न्यायालय को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

बता दें कि कस्बे की रहने वाली महिला ने 29 अगस्त को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर लार थाना क्षेत्र के दोगारी राजमल गांव निवासी दीपक तिवारी पर बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसा कर शारीरिक संबंध बनाने, अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैक मेल करने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि युवक की प्रताड़ना से तंग बेटी ने 28 अगस्त को घर में खुदकुशी कर ली। अगले दिन एसपी विक्रांत वीर ने कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम को आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


.......

कोट
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। उसके कई ठिकानों पर दबिश दी गई, मगर हाथ नहीं आया। आरोपी बचाव में उच्च न्यायालय गया है, मगर वहां से उसे कोई राहत नहीं मिलने वाली है।
-मनोज कुमार, सीओ सलेमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें