फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रसूखदार हैं आरोपी, बचाने में लगे हैं प्रभावशाली लोग

Tue, 14 Jan 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। धनौती गांव में सुभाष सिंह की हत्या का तीसरा आरोपी पूर्व प्रधान राजाराम सिंह हत्या के आठ दिन बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। उसके दोनों आरोपी बेटे पुलिस की गिरफ्त में हैं। उन्हें पूछताछ के नाम पर पुलिस आठ दिनों से थाने में बैठाए हुए है। इससे लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है। वहीं पीड़ित परिवार पर आए दिन मामले में सुलह का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित परिवार डर और भय के माहौल में गहरे सदमे में जी रहा है। धर्मेंद्र अपने भाई का कर्मकांड भी ठीक से नहीं कर पा रहा है। उधर, आरोपियों को पकड़कर जेल नहीं भेजा जा रहा है। गौरीबाजार थानाक्षेत्र के धनौती गांव के सुभाष सिंह (45) की छह जनवरी की रात पीटकर हत्या कर दी गई थी। सुभाष के छोटे भाई धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस को नामजद तहरीर दी। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने वारदात के दूसरे ही दिन मामले में पूर्व प्रधान राजाराम सिंह और उसके दो बेटों अजय सिंह, संजीव सिंह पर हत्या का केस दर्ज कर लिया। उसी दिन शाम को हत्यारोपी संजीव को पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि उसके भाई और मुख्य आरोपी अजय को पुलिस ने तीसरे दिन दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें