फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भारी बारिश में गिरा खपरैल का मकान, बाल-बाल बचे निवासी

Sun, 10 Sep 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज के बेलडाड़-राजपुर में भारी बारिश से भहराया खपरैल का मकान   संवाद
विज्ञापन
बरहज। नगर-क्षेत्र में पिछले चार दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को हुई झमाझम बारिश से बेलडाड़-राजपुर निवासी सहदेव मिश्र पुत्र रामराज मिश्र का खपरैल का मकान गिर गया। संयोग अच्छा रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ। परिजनों ने किसी तरह मलबे से सामान आदि बाहर निकाला। घर गिरने के बाद प्लास्टिक के टेंट उनका सहारा बना हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। जो शनिवार को पूरे दिन होती रही। लोगों के अनुसार बारिश के दौरान दोपहर में बेलडाड़-राजपुर के सहदेव मिश्र का परिवार बरामदे में बैठा था। इसी बीच खपरैल का मकान तेज आवाज के साथ एक तरफ से गिरने लगा। जिसे सुनकर लोग भागकर बाहर आ गए। देखते ही देखते मकान मलबे में तब्दील हो गया। जानकारी होने पर ग्राम प्रधान सत्या सिंह ने मौके पर पहुंच प्लास्टिक आदि की व्यवस्था कराते हुए अधिकारियों को जानकारी दी। सहदेव मिश्र के पांच पुत्रियां हैं। सभी की शादी हो गई है। लेकिन कोई भाई न होने और मां की मौत के कारण उनका अक्सर गांव आना-जाना लगा रहता है। एसडीएम अवधेश कुमार निगम ने बताया कि मकान गिरने की सूचना पर हल्का लेखपाल को भेज दी गई है। हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें