फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आकाशीय बिजली से गिरा खपरैल का मकान

Sun, 29 Sep 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

एकौना। शुक्रवार की रात तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से भेड़ी गांव में एक रिहायशी खपरैल का मकान गिर गया। इससे घर में रखा सामान नष्ट हो गया। इस सूचना को सुनकर गुजरात में मकान मालिक का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। परिवार के लोग सदमे में हैं।
विज्ञापन

भेड़ी गांव के रहने वाले नवीन शुक्ला (50) गुजरात प्रांत के गांधीनगर में रह कर एक फैक्ट्री में काम करते थे। गांव पर उनका भतीजा प्रवीण शुक्ला परिवार के साथ रहते हैं। दोनों लोगों का परिवार संयुक्त रहता है। शुक्रवार की रात नवीन शुक्ला की मकान पर आकाशीय बिजली गिर गई। मकान गिरते ही अंदर सो रहे लोग भाग निकले। मकान में दब कर घर गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। घर गिरने की सूचना परिजनों ने गुजरात में नवीन शुक्ला को मोबाइल पर दी। घर वालों के अनुसार मकान पर आकाशीय बिजली गिरने की खबर सुनते ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया। तत्काल उनकी मौत हो गयी। घर गिरने से मायूस परिजनों को उनके मरने की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। घर वालों की चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया। गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटने पर लोग नियती को कोस रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें