शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने गाड़ी को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
देवरिया-कसया मार्ग पर रतनपुरा गांव के पास शुक्रवार देर रात एक थार गाड़ी निर्माणाधीन पुलिया की सटरिंग में फंस गई। तेज बारिश और अंधेरे के कारण चालक को पुलिया का अंदाजा नहीं हो सका। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन
फोरलेन निर्माण के लिए बनाई जा रही है पुलिया
जानकारी के अनुसार, यूपी 32 नंबर की थार शुक्रवार देर रात कसया से देवरिया की ओर जा रही थी। रतनपुरा गांव के पास फोरलेन निर्माण के लिए पुलिया बनाई जा रही है। तेज बारिश और अंधेरे के कारण चालक को सामने की स्थिति दिखाई नहीं दी और गाड़ी पुलिया की सटरिंग में जाकर फंस गई।
गाड़ी मालिक का पता लगाने में जुटी पुलिस
शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने गाड़ी को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस गाड़ी के नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाने में जुटी है।
सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। वाहन नंबर के आधार पर उसके मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है।