संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय बैरौना में स्कूल चलो अभियान इको क्लब शारदा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एवं बरहज के विधायक दीपक मिश्रा शाका व विशिष्ठ अतिथि सीडीओ प्रत्यूष पांडेय ने बच्चों को पाठ्य पुस्तकों के साथ शैक्षिक सामग्री प्रमाण पत्र प्रदान किया। इससे छात्रों में खुशी का माहौल रहा।
विधायक दीपक मिश्र ने कहा सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाओं के साथ बेसिक शिक्षा परिषद में भरपूर सुधार कर रही है जिसका लाभ आने वाली पीढ़ी को मिलेगा। साथ ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरा चंद्रभान, प्राथमिक विद्यालय करौंदी, प्राथमिक विद्यालय बैरौना में निर्मित मूल भवन एवं कक्षा कक्ष का लोकार्पण भी किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी देवमुनि वर्मा ने किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक शीला चतुर्वेदी, राकेश सिंह, ऋषिकेश जायसवाल, मनोज कुमार मिश्रा, बालेंदु मिश्रा, संजय सिंह, दिवाकर मिश्र आदि उपस्थित रहे।ु