फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल जज के बंगले से जेल भेजा गया बर्खास्त इंस्पेक्टर

विज्ञापन
देवरिया ः अश्लील हरकत करने के आरोपी इंस्पेक्टर भीष्म पाल सिंह यादव। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
सिविल जज के बंगले से जेल भेजा गया बर्खास्त इंस्पेक्टर
विज्ञापन

दीवानी कचहरी में सुबह से ही अधिक संख्या में तैनात रही फोर्स
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बर्खास्त इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव को दीवानी कचहरी की बजाय बृहस्पतिवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन के बंगले से रिमांड बनाकर जेल भेज दिया गया। इधर, कचहरी में बर्खास्त इंस्पेक्टर को देखने के लिए वकील और अन्य लोग टकटकी लगाए रहे। सारा काम बाहर से ही हो जाने के बाद कचहरी से शाम पांच बजे फोर्स लौट गई।
भटनी थाने में तैनाती के दौरान 22 जून को इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव ने फरियाद लेकर पहुंची मां-बेटी से अश्लील हरकत की थी। बेटी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। उसी दिन भीष्मपाल को सलेमपुर कोतवाली में इंस्पेक्टर क्राइम के पद पर तैनात किया गया। पुराने मामले में 26 जून को एसपी ने उसे निलंबित कर दिया था। मंगलवार को एसपी के आदेश पर भटनी थाने में उस पर अश्लील हरकत करने और सरकारी कर्मचारी के कर्तव्य में लापरवाही का केस दर्ज किया गया। उसी रात एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया। बुधवार को उसे बस्ती जिले से गिरफ्तार कर लिया गया। डीआईजी गोरखपुर राजेश डी मोदक ने एसपी की रिपोर्ट पर उसे बर्खास्त कर दिया। पुलिस बर्खास्त इंस्पेक्टर को लेकर गौरीबाजार थाने में रही। वहां गेट बंदकर सभी की इंट्री बंद कर दी गई थी। बृहस्पतिवार को उसे जेल भेजा जाना था। सुबह 10 बजे से पहले ही कचहरी परिसर में अधिक संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। वकील और अन्य लोग टकटकी लगाए थे कि बर्खास्त इंस्पेक्टर कचहरी आएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शाम पांच बजे तक पुलिस उसे लेकर कचहरी नहीं पहुंची। बाहर ही बाहर भटनी थाने के मजिस्ट्रेट सिविल जज सीनियर डिवीजन के बंगले से रिमांड बनाकर भीष्मपाल सिंह यादव को जेल भेज दिया गया। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि अश्लीलता करने के आरोपित बर्खास्त इंस्पेक्टर को आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

इन धाराओं में बनी रिमांड
भटनी थाने में बर्खास्त इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव पर पहले आईपीसी की धारा 354क, 509 और 166 में केस दर्ज हुआ। मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने धारा में बदलाव कर दिया। मामले की जांच कर रहे सीओ भाटपाररानी पंचमलाल ने भीष्मपाल की रिमांड आईपीसी की धारा 354, 509 और 166 में कराई।
बर्खास्त इंस्पेक्टर की मदद में लगे रहे दो सिपाही
देवरिया। बर्खास्त इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव ने जिले की पुलिस की प्रदेश और देश स्तर पर किरकिरी कराई है। इसके बाद भी उसकी मदद में एसओजी के कुछ सिपाही लगे रहे। दो सिपाही सिविल कोर्ट पहुंचकर वकील और अन्य इंतजाम करने में जुटे रहे। कचहरी में यह मामला चर्चा का विषय बना रहा। बताया जा रहा है कि दोनों पूर्व में भीष्मपाल सिंह यादव के साथ तैनात रहे हैं। वर्तमान में वे एसओजी टीम के सदस्य हैं।
पीड़िता के गांव पहुंच एसपी ने जताया खेद
भटनी। थाने में तैनाती के दौरान मां-बेटी से अश्लील हरकत करने के मामले में एसपी ने पीड़ित परिवार से मिलने उसके घर पहुंचे। उन्होंने परिवारीजनों और गांववालों से इस घटना पर खेद जताया। वही पीड़ित युवती के हिम्मत की सराहना करते हुए शाबासी दी।
एसपी डॉ श्रीपति मिश्र बृहस्पतिवार शाम पीड़ित के घर पहुंचे। वह पहले गांव वालों को बुलाए और उनसे इस घटना को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव द्वारा किये गए कृत्य अक्षम्य हैं। पीड़ित लोग परेशानी में पुलिस के पास जाती है। जब रक्षक ही भक्षक बन जाएंगे तो समाज का भला नहीं हो सकता। शासन और अधिकारियों के आदेश पर कठोर कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद वे अकेले में पीड़ित मां-बेटी से बात की और परिवार के सुरक्षा के लिए पुलिस फ ोर्स की गांव में तैनाती का आदेश दिया। इस दौरान सीओ भाटपाररानी पंचमलालएएसओ सुनील त्रिपाठी सहित पुलिस बल और ग्रामीण मौजूद रहे।
युवती ने कहा, आखिर कब तक होता रहेगा नारी पर अत्याचार
भटनी। एसपी द्वारा पीड़ित से मुलाकात होने पर युवती ने कहा कि आखिर कबतक नारी पर अत्याचार होता रहेगा। चाहे कितने भी दावे कर लिए जाएं लेकिन आज भी नारी अकेले सड़क पर नहीं निकल सकती है। उसने एसपी से महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाने का निवेदन किया।
विज्ञापन

मदनपुर के रहने वाले युवक ने कराया था एसओ से परिचय
भटनी। मदनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की भटनी इलाके में रिश्तेदारी है। चर्चा है कि जब भीष्मपाल सिंह यादव की तैनाती मदनपुर थाने में थी तो युवक उसका करीबी था। उसी युवक ने पीड़ित महिला का परिचय एसओ से कराते हुए मदद करने की अपील की थी। बाद में जब युवती ने एसओ की हरकत वाली बात बताई तो उसी ने वीडियो बनाने की तरकीब बताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें