सलेमपुर। लार कस्बे के इंदिरानगर में बुधवार को भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर तनातनी हुई। कहासुनी के बाद दोनों तरफ से लोग लाठी और फावड़ा लेकर आमने-सामने आ गए। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के एक व्यक्ति का शांतिभंग की आशंका में चालान किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, डॉ. अखिलानंद सिंह और विमलेश पाल के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि विमलेश पाल धनगर का चालान किया गया है। संवाद