फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डेंगू के दस नए मरीज मिले, पांच की हुई छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
- वार्ड में भर्ती 22 मरीजों का चल रहा इलाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। प्रतिदिन पीड़ित मिल रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में बुधवार की शाम से बृहस्पतिवार दोपहर तक दस नए मरीज भर्ती हुए। इनकी जांच के लिए ब्लड का नमूना भेजा गया है। वार्ड में भर्ती 22 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि स्वस्थ होने पर पांच लोगों को छुट्टी दे दी गई है।
डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। दूसरे प्रांत और प्रदेश के विभिन्न जिले से आने वालों के अलावा शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में भी मरीज मिल रहे हैं। सलेमपुर क्षेत्र की एक महिला सोमवार से बुखार की चपेट में है। प्राइवेट में इलाज व जांच कराई। रिपोर्ट आने के बाद परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शहर के एक मोहल्ले की महिला को रविवार से बुखार आ रहा है। दवा लेने पर आराम नहीं हुआ तो जांच कराई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। शहर के एक मोहल्ले का युवक एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित है। जांच में प्लेटलेटस कम होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना क्षेत्र का युवक आठ दिन से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में इलाज और जांच कराई। रिपोर्ट आने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। शहर के एक मोहल्ले की महिला सात दिन से बुखार से पीड़ित है। दवा लेने पर आराम नहीं मिला तो जांच कराई। रिपोर्ट आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सलेमपुर क्षेत्र का एक व्यक्ति दिवाली से बुखार से पीड़ित है। दवा लेने पर बुखार में आराम मिला, लेकिन जांच में प्लेटलेट्स कम थी। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

इसके अलावा बुखार से पीड़ित सलेमपुर क्षेत्र के एक युवक, किशोर व युवती, रामपुर काराखाना क्षेत्र के युवक को भी भर्ती कराया गया। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि डेंगू को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। लक्षण मिलने व दिक्कत होने पर डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराएं। मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए इलाज, दवा, जांच व प्लेटलेट्स की निशुल्क सुविधा है। अलग से वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें