संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा कस्बे में बृहस्पतिवार की शाम को के एक अनियंत्रित टेंपो बाइक सवार और सड़क किनारे ठेला में टक्कर मारने के बाद पलट गया। हादसे में बाइक सवार सहित छह दुकानदार घायल हाे गए। आस-पास के लोगों ने घायलों का एक डॉक्टर के क्लीनिक पर पहुंचाया, जहां इलाज कराने के बाद सभी को घर भेज दिया गया। कंचनपुर से कसया की ओर जा रही टेंपो तरकुलवा कस्बे में एक बाइक सवार को टक्कर मार दिया। इसके बाद सड़क किनारे कस्बा निवासी सब्जी व्यवसायी अभिमन्यु तिवारी, नींबू बेच रहे बसंतपुर धूसी गांव के नवमी कुशवाहा, चनाहता गांव के फल विक्रेता नागेंद्र, कस्बा निवासी आम विक्रेता सुरेंद्र तथा सिरसिया गोठा निवासी मु.सैयद को ठोकर मारने के बाद पलट गया। कस्बे में बाज़ार लगने की वजह से भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी बीच टेंपो चालक मौका देखकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस टेंपो को थाने ले गई। उधर स्थानीय लोग घायलों को निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां इलाज कराने के बाद सभी को घर भेज दिया गया। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि टेंपो कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।