रुद्रपुर कस्बे में हुई घटना
देवरिया। रुद्रपुर कस्ब्ता निवासी एक महिला से बृहस्पतिवार को कुछ ठगों ने कागज की गड्डी देकर करीब चार लाख के जेवर उड़ा लिए। इस बात एहसास होने पर महिला बदहवास हो गई और पुलिस को जानकारी दी।
रुद्रपुर के माहीगंज निवासिनी लीलावती पत्नी रामाशीष अपने रिश्तेदार के घर कसया से घर जाने के लिए सुबह देवरिया पहुंची तभी दो ठग उनके पीछे लग गए । शहर के मालवीय रोड से जब वह ई रिक्शा पर बैठी तो कुछ लोग भी बैठ गए। महिला से बात चीत करने लगे। महिला से बोले कि आप इतना जेवर पहनकर सफर में क्यों चल रही है। समय खराब है। आप जेवर उतार कर बैग में रख लीजिए। महिला उनके झांसे में आकर जेवर निकालकर हाथ में रख ली। फिर ठगों ने कहा कि हाथ से जेवर गिर जाएंगे, हम आपके बैग मे रख दे रहे हैं। महिला का विश्वास जितने के लिए उन्होंने महिला के रुमाल में कागज का गड्डी देकर कहा ये रुपये आप पकड़ लीजिए। हम आपसे उतरते ले लेंगे। महिला उनके चाल को समझ नहीं पाई। उच्चके कुछ दूर आकर भटवलिया चौराहे से उतर गए। जब महिला ने कुछ दूर जाकर बैग चेक किया तो उसमें न तो सोने का चेन, अंगूठी और मंगलसूत्र था। यह देख उसके होश उड़ गए। कोतवाल राहुल सिंह ने बताया कि जानकारी हुई है। मामले की जांच की जा रही है।