फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मासूम से याैन शोषण का आरोप, मंदिर का पुजारी हिरासत में

Tue, 16 Dec 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा/रामपुर बुजुर्ग। क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय मासूम बच्चे से गांव के ही साठ वर्षीय मंदिर के पुजारी पर याैन शोषण किए जाने का आरोप लगा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी पुजारी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, मासूम बच्चा घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान मंदिर के पुजारी ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और मंदिर के समीप सुनसान स्थान पर घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई,तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही बनकटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।पुलिस पीड़ित बच्चे को चिकित्सीय परीक्षण की तैयारी के साथ सभी पहलुओं की गहन जांच में जुटी है।वहीं घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें