फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सूरज के तेवर तीखे, सामान्य से ज्यादा रहा तापमान

Mon, 04 Dec 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को जिले में अधिकतम 30 एवं न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान
विज्ञापन



देवरिया। जिले का मौसम रविवार को बदला हुआ दिखा। दिसंबर महीने में जहां ठंड से लोग कांपते हैं, वहीं तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़त होने से दिन में गर्म कपड़े पहनने वालों ने गर्मी महसूस किया। इधर तीन दिनों से तीखी धूप की वजह से गर्मी का एहसास हो रही है। जबकि सुबह और शाम ठंड महसूस हो रही है।
रविवार को जिले का तापमान अधिकतम 30 एवं न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 28 एवं न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस था। तापमान में अचानक दो डिग्री की बढ़त ने लोगों को ठंड से राहत दी। कभी ठंड तो दिन में गर्म मौसम की वजह से जहां लोग बीमार पड़ रहे हैं, वहीं प्राकृतिक बदलाव से फसलों पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। बीआरडी पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग के डॉ.उदयभान मद्धेशिया ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है। इसलिए रविवार को तापमान में बढ़त रही। हालांकि यह विक्षोभ अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इधर बंगाल की खाड़ी में मिचौंग नाम से चक्रवात के आने से मंगलवार को जिले का मौसम कुछ खरााब हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुबह व शाम का कोहरा गेंहू की बुवाई के लिए लाभदायक
कृषि विज्ञान केंद्र मल्हना भाटपारानी के कृषि वैज्ञानिक डॉ.रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह में कोहरा गेंहू की फसल के उगने में मददगार साबित होगा। मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन से रबी की फसल की बुवाई में देरी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें