फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 43 डिग्री रहा तापमान, गर्मी और उमस से बेहाल रहे लोग

Tue, 18 Jun 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। तापमान में कमी न होने के चलते लोग बेहाल हैं। सोमवार सुबह दस बजे तक गर्मी से राहत रही, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया। पारा भी बढ़ने लगा। दिन में अधिकतम तापमान 43 डिग्री के ऊपर रहा। हवा न चलने और धूप तेज होने की वजह से लोग परेशान रहे। बाहर निकले लोग पसीने से तर-बतर रहे। न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री रहा, जिससे रात में भी लोगों को राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार से हल्की बारिश होगी, जो तीन से चार दिन तक रुक-रुक तक होती रहेगी। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है। इसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आर्द्रता ज्यादा होने की वजह से उमस से निजात नहीं मिलेगी। मानसून के बारे में उन्होंने बताया कि अभी तीन से चार दिन तक स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें