फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: टेकुआं ने पचौहां को पराजित कर ट्रॉफी पर किया कब्जा

Mon, 05 Jan 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भलुअनी। स्थानीय ज्ञानप्रकाश इंटर काॅलेज खेल मैदान में रामजानकी क्रिकेट कप का आयोजन किया गया था। रविवार को फाइनल मुकाबला श्रेया स्पोर्ट्स क्लब टेकुआ और पचौहां एलेवन स्पोर्ट्स के बीच खेला गया। इसमें श्रेया स्पोर्ट्स क्लब टेकुआं की टीम ने पचौहां को 27 रनों से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में पचौहा की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरे श्रेया स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों ने निर्धारित 13 ओवर में सभी विकेट खोकर 155 रन बनाया। जवाबी पारी में 156 रन का लक्ष्य लेकर उतरे पचौहां के खिलाड़ी 14 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 128 रन ही बना सके।
श्रेया स्पोर्ट्स की तरफ से नियाज ने 41 और गोलू ने 36 रनों का योगदान दिया। मुरारी ने 30 रन बनाने के साथ तीन विकेट हासिल किया। जिन्हें मैन ऑफ द मैच, अभिषेक यादव को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। मुख्य अतिथि मानवीर सिंह ने विजेता-उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान किया गया। मैच में अम्पायर रवि मिश्रा, चंदन गुप्ता, आंखों देखी सतेन्द्र पांडेय और राकेश ने सुनाया। मौके पर आयोजक मोनू, विक्की, जितेंद्र सागर, अजय सिंह मौजूद रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें