फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मुकदमा लिखाने वाले के घर जांच करने पहुंचे तहसीलदार, लोगों ने किया हंगामा

Wed, 24 May 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक के शाखा प्रबंधक और तहसीलदार के निजी चालक के खिलाफ कोतवाली में जालसाजी का दर्ज है मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। फर्जी खतौनी के आधार पर अपने निजी चालक के परिवारजन को बैंक से ऋण दिलाने के मामले में अभियुक्त तहसीलदार के निजी चालक मुकदमा लिखाने वाले के घर जांच करने पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि तहसीलदार के सह पर उनका चालाक अभियुक्त हैं और उसे लेकर तहसीलदार जांच करने गांव चले गए थे। इसे लेकर हंगामा मच गया। उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद तहसीलदार बैरंग लौटे।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के भीमपुर गांव का एक युवक तहसीलदार के गाड़ी का प्राइवेट चालक है। आरोप है कि उसके कहने पर तहसीलदार के सहयोग से फर्जी इंतखाप के आधार पर बड़ौदा यूपी बैंक ने चालक के बाबा को ऋण दे दिया। जिस आराजी नंबर पर बैंक ने ऋण जारी किया है। वह भूमि भीमपुर गांव के सुभाष यादव के नाम पर दर्ज है। इसे लेकर सुभाष यादव ने न्यायालय के आदेश पर तहसीलदार के निजी चालक, बैंक प्रबंधक व कुछ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा कोतवाली में दर्ज कराया है। आरोप है कि निजी चालक पर मुकदमा दर्ज होने के बाद खार खाए तहसीलदार ने बुधवार को अभियुक्त चालक तथा राजस्व निरीक्षक तथा लेखपाल की टीम लेकर पीड़ित सुभाष के घर पहुंच गए और उन्हें भू-माफिया कहते हुए जमीन हड़पने की बात कहकर हड़काने लगे। यह बात वहां मौजूद गांव के लोगों को नागवारा लगा। आरोप है कि जिस भूमि के बारे में उन्होंने पूछा वह जमीन जिसकी है उसका कोई विरोध नहीं है। सुभाष यादव ने बताया की यह जमीन बदले पर है। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। एक पक्ष ने कहा कि आप अभियुक्त हैं तो यहां आना ही नहीं चाहिए। इसे लेकर काफी देर तक हंगामा हुआ। इसके बाद इसकी जानकारी जब एसडीएम को हुई तो उन्होंने तहसीलदार को फोन कर बुला लिया। इस संबंध में तहसीलदार मिश्रीलाल ने बताया कि किसी ने शिकायत की थी। उसी की जांच करने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें