फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसे में युवक की मौत

Wed, 24 May 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
आलमगीर की फाइल फोटो
विज्ञापन
मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में मारी टक्कर, नगर के पूर्वी बाईपास पर हुई दुर्घटना
विज्ञापन

दोस्त को देवरिया से लेकर लौट रहा था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी।
रुद्रपुर। नगर के पूर्वी बाईपास पर मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। बाइक सवार दूसरा युवक घायल हो गया। मृतक अपने दोस्त को देवरिया से लेकर घर लौट रहा था कि हादसे में जान चली गई। घटना मंगलवार रात दस बजे हुई। बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

नगर के पूर्वी तिवारी टोला निवासी आलमगीर 24 वर्ष पुणे में रहकर मजदूरी करता था। वहां उसकी दोस्ती बंगाल प्रांत के दीनापुर के रहने वाले नजीमुद्दीन से हो गई। वह वर्तमान में घर आया था। मंगलवार को उसका दोस्त देवरिया आया था, जिसे ले आने के लिए वह बाइक से गया था। रात में दोनों बाइक से घर आ रहे थे कि पूर्वी बाईपास के निकट वाहन की चपेट में आ गए। सिर में गंभीर चोट लगने से आलमगीर की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद जब शव घर पहुंचा, तो परिजनों की चीख पुकार माहौल गमगीन हो गया। मां मुन्नी देवी का रो रोकर बुरा हाल था। मृतक की अभी शादी नहीं हुई थी। पिता कपड़ा सिलाई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें