फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हाईवे पर हादसे में घायल तहसील कर्मी की मौत

Fri, 14 Feb 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया तहसील में संग्रह अनुसेवक पद पर तैनात थे सुभाष चंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। कस्बे में ओवरब्रि के पास मंगलवार की रात को हुई दुर्घटना में घायल तहसील कर्मी की बुधवार रात को इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक पर केस दर्ज किया गया है।

नगर पंचायत के हरिरहिया नगर वार्ड निवासी सुभाष चंद्र पांडेय तहसील में संग्रह अनुसेवक के पद पर कार्यरत थे। इन दिनों वह न्यायिक मजिस्ट्रेट के अर्दली थे। मंगलवार की रात को वह तहसील से साइकिल लेकर घर जा रहे थे। कस्बे में ओवरब्रिज के पश्चिमी तरफ अज्ञात बाइक की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन इलाज के लिए सीएचसी ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन घायल को इलाज के लिए अयोध्या ले गए।
विज्ञापन

हालत में सुधार न होने पर परिजन उन्हें बुधवार की शाम मेडिकल काॅलेज लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन शव को रात में लेकर घर लौट आए। पत्नी इंद्रावती देवी व बच्चों का रो-रो बुरा हाल हो गया है। सुभाष के दो पुत्र प्रिंस पांडेय व हरिवंश पांडेय हैं।
विज्ञापन

..
तहसील में शोकसभा कर दो मिनट का रखा मौन



हर्रैया। तहसील में संग्रह अनुसेवक सुभाष चंद्र पांडेय की मौत की जानकारी मिलते ही तहसीलकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। कर्मियों ने शोकसभा आयोजित कर दो मिनट मौन रहकर मृतक साथी को श्रद्धांजलि दी। एसडीएम विनोद कुमार पांडेय व न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज प्रकाश ने दिवंगत के घर पहुंच कर परिजनों को ढांढ़स बंधाया और सहयोग का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें