फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील के वकीलों ने प्रदर्शन किया

Thu, 01 Dec 2016 10:50 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
सदर तहसील के वकीलों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। भाटपाररानी के तहसीलदार के खिलाफ आंदोलनरत वहां के अधिवक्ताओं के समर्थन में सदर तहसील के अधिवक्ता भी आ  गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि भाटपाररानी के तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे कामकाज को पूरी तरह से ठप कर देंगे।

एसडीएम और तहसीलदार को कार्यालय में घुसने नहीं दिया जाएगा। तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले एकत्र हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि हर जुल्म और ज्यादती का विरोध किया जाएगा। भाटपाररानी के तहसीलदार मनमानी पर उतारू हैं।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं की बातें नहीं सुनते। फरियादियों से भी उनका व्यवहार ठीक नहीं है। यदि तहसीलदार का शीघ्र तबादला नहीं किया तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। अध्यक्ष नर्वदा चौहान ने कहा कि अब यह लड़ाई केवल भाटपाररानी के अधिवक्ताओं की नहीं अतिपु जिले के सभी तहसील के अधिवक्ताओं के मान-सम्मान की हो गई है।
विज्ञापन


इस दौरान कमल मणि त्रिपाठी, राधेश्याम पटेल, सत्यप्रकाश मिश्र, भारत भूषण गुप्ता, जुमाद्दीन, लक्ष्मण प्रसाद भारती, मनोज कुमार श्रीवास्तव, कृपाशंकर पांडेय, ईश्वर गुप्ता, विजय शंकर, अरविंद गुप्ता, जीतेंद्र गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, विष्णु गुप्ता, मंगल प्रसाद, मंजू, अजय श्रीवास्तव, शंभू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें