फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संदिग्ध परिस्थिति में किशोर की मौत

Sun, 19 Nov 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी (देवरिया)। नगर के वार्ड नंबर दस शिव मंदिर के गणेश नगर में शुक्रवार की देर रात संदिग्ध परिस्थिति में एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


बनकटा थाना के ग्राम छितौनी अंतर्गत पांडेयपुर टोला निवासी मनोज कुमार पांडेय विदेश में रहते हैं। उनकी पत्नी अंशु देवी अपने दो पुत्रों और एक पुत्री को लेकर पढ़ने के लिए भाटपाररानी नगर के वार्ड नंबर दस शिव मंदिर अंतर्गत गणेश नगर में रहती हैं। शुक्रवार की रात उनकी पुत्री गुंजन का जन्मदिन था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके दोनों पुत्रों राहुल और पीयूष के बीच विवाद हो गया। इससे छोटा पुत्र पीयूष नाराज होकर अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। मां ने सोचा कि थोड़ी देर बाद वापस आ जाएगा। लेकिन देर रात तक जब पीयूष ने दरवाजा नहीं खोला और वापस नहीं आया, तब जबरन दरवाजा खोले जाने पर वह बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। परिजन उसे लेकर 11 बजे रात में नगर के पीएचसी पर पहुंचे, यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख पुकार मच गई । सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया और शनिवार को सुबह जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष दिलीप पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें