देवरिया। बिहार के चार बदमाशों पर बनकटा पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इन बदमाशों पर जिले के बनकटा और भाटपाररानी थाने में कई गंभीर मामलों में केस दर्ज है। सभी बदमाश बिहार के सिवान जिले के रहने वाले हैं।
बिहार के सिवान जनपद के बदमाश देवरिया के भाटपाररानी, बनकटा क्षेत्र में घटनाओं को अंजाम देते हैं। पूर्व में बनकटा थाना क्षेत्र में हुई हत्या व लूट के मामले में शामिल चार बदमाशों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद बनकटा एसओ नवीन कुमार मिश्रा की तहरीर पर सिवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के पचलखी गांव निवासी रिंटू नट, विशाल कुमार पटेल, अशरफ नट, शमशाद अंसारी उर्फ भुवर नट के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। विशाल कुमार पटेल गिरोह का सरगना है। एसओ नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि अपराधिक घटनाओं में शामिल बिहार के चार बदमाशों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।