संवाद न्यूज एजेंसी पैकौली (देवरिया)। सुरौली थाना क्षेत्र के एक गांव मेंं ननिहाल में रहकर कक्षा नौ में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार, गांव के ही एक युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर करीब आठ माह पहले शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद लगातार उसका शोषण करता रहा।
कुछ दिन पहले जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो परिवार वाले उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहां उसके सात माह की गर्भवती होने का खुलासा हुआ। पीड़िता के परिवार वाले आरोपी के घर शिकायत करने गए तो उसने आरोप से इन्कार किया। इसके बाद घर से भाग गया।
शुक्रवार को गांव में इस मुद्दे पर पंचायत होनी थी, मगर ग्राम प्रधान मौके से गायब रहे। इससे पंचायत नहीं हो सकी। इस संबंध में बरहज के क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार वालोंं का कहना है कि करीब एक साल से छात्रा ननिहाल के रहकर सेवानिवृत्त शिक्षक पति-पत्नी लिए खाना बनाती थी। इसी बीच पड़ोस के एक युवक ने प्रेमजाल में फंसा कर किशोरी का यौन शोषण किया। आरोप है कि इसके बाद डरा-धमका कर लगातार संबंध बनाता रहा। इस बीच बालिका गर्भवती हो गई।
पिछले दिनों उसकी तबीयत खराब हुई तो परिवार वाले गांव के पास एक चिकित्सक के यहां ले गए, जहां गर्भवती होने की पुष्टि हुई। यह सुनकर परिवार वालों के पैर के नीचे से जमीन खिसक गई।