फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुलिस मुठभेड़ में दबोचे गए शुभम की हत्या करने वाले बदमाश

Sun, 05 Nov 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
एक बदमाश के पैर में लगी गोली, आजमगढ़ जिले में हत्या कर बदमाशों ने किया था लूट
विज्ञापन

कार, मोबाइल, 10,500 रुपये, एटीएम कार्ड, पर्स, आधार कार्ड पुलिस ने किया बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
मईल। देवरिया के युवक शुभम की 22 दिन पूर्व आजमगढ़ में हत्या कर बदमाशों ने कार व अन्य सामान लूट लिया था। घटना में शामिल बदमाशों के बीच शनिवार की सुबह दुर्वासा गरजी मार्ग पश्चिम पट्टी महलिया के पास पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाशों को दबोच लिया। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमाशों के पास से लूटी गई कार सहित अन्य सामान बरामद हुआ है।
मईल थाना क्षेत्र के कपूरी गांव निवासी दुर्गेश मिश्रा उर्फ शुभम की 13 अक्तूबर को शुक्रवार की रात प्रयागराज से अपने गांव आ रहा था। रास्ते में कुछ युवा लिफ्ट लेकर उसकी कार में सवार हो गए। अभी वह आजमगढ़ जनपद के अहिरौला थाना क्षेत्र में कार से पहुंचा था कि अज्ञात बदमाशों ने उसकी हत्या कर शव को सड़क के किनारे झाड़ियों में फेंक कार और उसकी जेब से पर्स व मोबाइल लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे मृतक के पिता श्रीनारायण मिश्र की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस के लिए चुनौती बना रहा। जबकि आजमगढ़ पुलिस हत्या के खुलासा के लिए दो क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की तीन टीम लगाई है। हालांकि पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस ने प्रयागराज से आते समय आजमगढ़ के फूलपुर के पास बना कुंवरपुर टोल प्लाजा व कुछ स्थानों पर रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला है। इसमें कुछ लोग दिखाई दिए थे, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस पहचान करने में जुटी थी।
शनिवार को पता चला कि संदिग्ध व्यक्ति कार्य में सवार होकर गहजी में मौजूद हैं, जो किसी घटना को अंजाम देने वाले हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे हमराहियों के साथ पहुंच कर घेराबंदी कर दिए। यह देख बदमाश पुलिस पर फायरिंग करने लगे। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया। जिसकी पहचान आजमगढ़ जनपद के थाना देवगांव निवासी लहुआ कला गांव के अंकित सिंह के रूप में हुई। गिरफ्तार अन्य दोनों बदमाशों की पहचान देवगांव थाना क्षेत्र के कबीलहा गांव के निशांत सिंह, बलिया जिला के बैरिया थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी नवनीत सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन

-
बदमाशों के पास से यह हुआ बरामद
थानाध्यक्ष सुनील दुबे ने बताया कि पकड़े गए तीनों बदमाशों में बताया कि शिवम की हत्या कर शव को फेंक दिए थे। बदमाशों के पास से पास से मृतक युवक की कार, एक मोबाइल, एक देशी तमंचा 315 बोर का, तीन खोखा कारतूस, एक कारतूस और लूट का 10,500 रुपये, मृतक का आधार कार्ड, दो एटीएम कार्ड, एक पर्स बरामद हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें