फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बकरी चराकर घर लौट रही किशोरी से छेड़खानी, विरोध पर पिटाई

Wed, 06 Aug 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। क्षेत्र के एक गांव में बकरी चराकर घर लौट रही 17 वर्षीय किशोरी से मंगलवार की देर शाम को गांव के एक शख्स ने छेड़खानी की। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी के परिवार वालों ने किशोरी की पिटाई कर दी। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
जानकारी के अनुसार, खुखुंदू क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला शाम को धान के खेत में से घास निकालने गई थी। साथ में बेटी बकरियां चराने गई थी। देर शाम को किशोरी बकरियां लेकर घर आ रही थी। इसी बीच गांव का एक शख्स दरवाजे के रास्ते बकरियों को ले जाने से मना करते हुए किशोरी से उलझ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी का आरोप है कि आरोपी ने उसके कपड़ों फाड़ दिया। विरोध करने पर छेड़खानी करते हुए मारने-पीटने लगा। पीड़िता ने बताया कि जब छेड़खानी का विरोध किया तो पूरे परिवार वालों ने मिलकर उसे मारा-पीटा है। भारी थानेदार सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया मारपीट की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें