रामपुर कारखाना। स्थानीय थाना दो अलग-अलग गांव के एक किशोरी तथा एक युवक का सोशल मीडिया पर आपस में प्रेम हो गया। दोनों के बीच नजदीकियां जब बढ़ गई तो शादी का दबाव बनाने लगी। युवक द्वारा शादी न करने पर मामले थाने पहुंच गया। हालांकि मामले में दोनों पक्ष के अभिभावकों ने सुलह समझौता कर लिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी का क्षेत्र के दूसरे गांव के युवक से इंस्टाग्राम पर चैटिंग के दौरान दोनों में नजदीकी बढ़ गई। युवक द्वारा शादी से इनकार करने के बाद किशोरी शनिवार को थाने पहुंच गई।