फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का केस दर्ज

Fri, 19 Jan 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। क्षेत्र के एक गांव में खेत गई किशोरी बुधवार शाम अचानक लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बाद में पड़ताल करने पर पड़ोस गांव के रहने वाले एक युवक का नाम सामने आया। शिकायत पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी युवक पर अपहरण का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि किशोरी गांव के पास ही एक स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा है। बृहस्पतिवार शाम सहेलियों के साथ खेत की तरफ गई थी। बाद सभी सहेलियां घर लौट आईं, लेकिन वह लापता हो गई। गांव की लड़की गायब होने पर ग्रामीणों ने पूरी रात खोजबीन की, लेकिन वह नही मिली।
विज्ञापन

एसओ उदय शंकर कुशवाहा ने बताया कि शिकायत मिली है। केस दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें