मईल। थाना क्षेत्र के कहांव गांव में बुधवार की रात में खेत की जुताई करने समय ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई।
कहावं गांव में सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव के खेत में अपने ही ट्रैक्टर से रात में करीब 10 बजे जुताई हो रहा था। उसी दौरान उनका लड़का अक्षय कुमार (17) खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर पर चढ़ने लगा और ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही उसके घर कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष विकास नाथ ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी लेकिन परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाह रहे थे। संवाद