फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधे पर मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बंधे पर मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

डुमरी बंधे पर हतवा मठिया गांव के सामने मिला शव, शिनाख्त नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंडी। लार थाना क्षेत्र के डुमरी बंधे पर हतवा मठिया गांव के सामने रविवार की सुबह एक किशोरी का शव मिला। सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के अनुसार उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं। आशंका है कि बदमाशों ने हत्या कर शव को फेंक दिया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। किशोरी की पहचान नहीं हो सकी है।
सुबह डुमरी, हतवा गांव के लोग दक्षिण दिशा में डुमरी तकिया-धरहरा बंधा मार्ग पर टहलने निकले थे। इसी बीच देखा कि एक किशोरी का शव बीच बंधे पर औंधे मुंह पड़ा है। उसके बदन पर नीली जींस, पीली शर्ट, एक हाथ में सफ़ेद दुपट्टा लपेटा हुआ था। चेहरे पर चोट के निशान था। शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। इस संबंध मेे प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह ने बताया कि एक किशोरी का शव मिला है। घटना की जांच की जा रही है। अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं थम रहा हत्याओं का सिलसिला
पिंडी। लार थाना क्षेत्र में दो महीने के अंदर चार हत्याएं हो चुकी हैं । थाना क्षेत्र में हाल ही में एक मासूम का शव उसके कोचिंग टीचर के घर में मिला था। एक बहन ने अपनी ही बहन को चाकू से गोदकर मार डाला। लार के एक युवक का शव सड़क के किनारे मिला था। रविवार की सुबह फिर एक अज्ञात युवती के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें