फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मौसी की शादी में आई किशोरी की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
अंशिका की फाइल फोटो
विज्ञापन
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के आनंदनगर चौराहे पर हुई दुर्घटना
विज्ञापन

ममेरी बहन हुई घायल
संवाद न्यूज एजेंसी देसही
देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के आनंदनगर चौराहे पर मंगलवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई। जबकि हादसे में उसकी ममेरी बहन घायल हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली कब्जे में ले ली है। हाटा कोतवाली क्षेत्र के पड़ड़ी गांव की रहने वाली पार्वती देवी का रामपुर कारखाना क्षेत्र के देसही देवरिया गांव में मायका है। मायके में शादी थी। वह अपनी बेटी अंशिका (13) के साथ मायका आई हुई थी। मंगलवार को अंशिका ममेरी बहन अंकिता के साथ साइकिल से आनंदनगर चौराहे पर किसी काम से गई थी। वहां एक दुकान के सामने खड़ी थी। तभी एक गैरेज से सर्विस कराकर निकल रहे ट्रैक्टर की चपेट में आग गई। गंभीर रूप से घायल दोनों बहनों को अस्पताल ले जाया गया। वहां अंशिका की मौत हो गई। अंकिता भी घायल है। मौत से पिता दिनेश जायसवाल माता पार्वती देवी, बहन गूंजा, अन्नू, अदिति और भाई गोलू का रो-कर बुरा हाल है। अंशिका की मौसी की 10 मई को शादी है।
विज्ञापन

कक्षा आठ में पढ़ती थी अंशिका
ट्रैक्टर की चपेट में आने वाली अंशिका कक्षा आठ की छात्रा थी। उसके पिता दक्षिण अफ्रीका में काम करते हैं। अंशिका की मां पार्वती ने बताया कि शादी में आना उनके लिए जीवन की बड़ी त्रासदी बन गई। अब वह फिर कभी अपनी बेटी को प्यार से गले नहीं लगा पाएंगी। उन्होंने कहा कि अंशिका किसी काम से आनंदनगर चौराहे पर जा रही थी। उसने कहा था कि मम्मी जल्दी आ जाऊंगी।
विज्ञापन


तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में साइकिल सवार दो किशोरी आ गई थीं। इनमें से एक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली कब्जे में ले ली है।
नरेंद्र प्रताप राय, थानाध्यक्ष, रामपुर कारखाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें