रुद्रपुर। नगर के सेमरौना पुल पर कुछ मनबढ़ों ने एक साइकिल सवार को पीट दिया। घायल का उपचार निजी अस्पताल में कराया गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जगतमाझा गांव निवासी शाहबुद्दीन 16 वर्ष नगर के आदर्श चौराहा पर एक हेयर ड्रेसर की दुकान पर काम करता है।
उसने पुलिस को बताया कि बुधवार को साइकिल से दुकान पर जा था कि मलहटोली वार्ड निवासी कुछ युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। आरोपी अक्सर लड़कों को पीटकर खुद को दबंग बताते हैं और सोशल मीडिया पर धारदार हथियार के साथ वीडियो भी पोस्ट करते हैं।
सीओ हरिराम ने बताया मामला संज्ञान में है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।