फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किशोरी के अपहरण व हत्या की आशंका

Wed, 28 Jan 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के अपहरण और हत्या की आशंका का मामला सामने आया है। लापता किशोरी की मां की तहरीर पर मंगलवार को पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ अपहरण समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी हाईस्कूल की छात्रा है। आरोप है कि चार दिन पहले पड़ोस गांव का एक युवक अपने परिजनों के सहयोग से किशोरी का अपहरण कर ले गया। इस दौरान घर से करीब 20 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के गहने भी गायब हो गए। तहरीर में मां ने किशोरी की हत्या किए जाने की आशंका भी जताई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव के ही छोटू, गोलू, प्रभाकर और दीनदयाल के खिलाफ अपहरण आदि धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। किशोरी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें