फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किशोरी की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, मनबढ़ों ने बड़ी बहन और भाई को दौड़ाकर पीटा

Sun, 05 Apr 2026 01:55 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

थानाक्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव की रहने वाली अंजली (16) पुत्री मलका प्रसाद शनिवार की रात आठ बजे के करीब अपनी बड़ी बहन गुड़िया और छोटे भाई अनीश के साथ सहोदर पट्टी चौराहा पर मोबाइल ठीक कराने जा रही थी। इसी बीच चौराहा से अभी कुछ दूर पहले ही बाइक सवार तीन मनबढ़ युवक पहुंच गए।
विज्ञापन
मृतक किशोरी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव स्थित एक कॉलेज के पास शनिवार की रात  एक किशोरी की से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस बात की जानकारी होते ही अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवाया। परिजन पुरानी रंजिश में साजिश के तहत हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन


थानाक्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव की रहने वाली अंजली (16) पुत्री मलका प्रसाद शनिवार की रात आठ बजे के करीब अपनी बड़ी बहन गुड़िया और छोटे भाई अनीश के साथ सहोदर पट्टी चौराहा पर मोबाइल ठीक कराने जा रही थी। इसी बीच चौराहा से अभी कुछ दूर पहले ही बाइक सवार तीन मनबढ़ युवक पहुंचे।

विज्ञापन

अंजली सहित बहन और भाई की रोक कर पिटाई करने लगे। इसी बीच एक युवक ने चाकू निकाल लिया। यह देख अंजली सहित तीनों जान बचाने के लिए भागने लगे। आरोपियों ने दौड़ाकर गेहूं के खेत में अंजली को पकड़ लिया। दो चाकू पीछे से गर्दन पर मारकर ज़ख्मी कर दिया। वह खेत में गिरकर तड़पने लगी।

जीवित देख आरोपी दोबारा लौटकर गला रेतकर निर्मम हत्या कर दिया। इस बात की जानकारी होते ही सनसनी फ़ैल गई। परिजन हत्या के पीछे कुछ माह पहले गांव के एक परिवार से हुए मारपीट और पुरानी रंजिश बता रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भिजवा दिया। पुलिस ने रात दो बजे के करीब गांव स्थित दूसरे गांव से भी पांच संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें